पोखरी। नगर के विनायकधार में मेडिकल स्टोर संचालक फार्मासिस्ट आशीष नेगी की मौत पर सोमवार को नगर की सभी दुकानें बंद रहीं। तोणजी गांव निवासी व मेडिकल स्टोर संचालक आशीष नेगी (45) का शनिवार रात को निधन हो गया था। सोमवार को नगर के सभी दुकानदारों व मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकानें बंद रखीं और शोक सभा कर आशीष नेगी को श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र त्रिपाठी, विष्णु प्रसाद चमोला, संतोष भंडारी, हर्षवर्धन चौहान, कुंवर सिंह चौधरी, पंकज नेगी और ओम प्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद