थराली/देवाल/कर्णप्रयाग। शहीद भवानी दत्त स्मारक इंटर कॉलेज चेपड़ों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवी जोशी, पीटीए अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, पूर्व पीटीए अध्यक्ष हरपाल सिंह तथा प्रधानाचार्य दिगपाल गड़िया ने किया। राजकीय इंटर कॉलेज ल्वाणी में 20 व इंटर कॉलेज घेस में 21 छात्रों ने प्रवेश लिया। इसके अलावा जीआईसी ल्वाणी, घेस सहित कई विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। वहीं गौचर राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एससीआरटी देहरादून के प्रवक्ता सुनील भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से राजकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। संवाद