फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के स्थानांतरण पर अड़ा इंजीनियर्स महासंघ

Fri, 06 Nov 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर में सिंचाई विभाग के इंजीनियर से मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की जिला इकाई ने मारपीट करने वाले एसडीएम का स्थानांतरण जिले से बाहर करने की मांग के समर्थन में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना भी दिया।
विज्ञापन


 महासंघ के पदाधिकारियों ने मांग को लेकर डीएम विनोद कुमार सुमन को ज्ञापन सौंपा और मामले में कार्रवाई न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

धरने पर बैठे पदाधिकारियों ने कहा कि 21 अक्तूबर को एसडीएम शैलेंद्र नेगी और एक अन्य एसडीएम रात साढ़े दस बजे सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे और कनिष्ठ अभियंता रमेश चंद्र जोशी से कमरा खोलने को कहा।

इस पर अभियंता ने कमरा आरक्षण की पर्ची की मांग की, जिस पर गुस्साए एसडीएम ने अभियंता के साथ मारपीट शुरू कर दी। रात को ही मौके पर चमोली थाना पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। महासंघ कर्मियों ने कहा गया कि अवर अभियंता के साथ मारपीट के बाद भी आज तक उक्त अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे जिले के अन्य इंजीनियरों में भी आक्रोश है।
विज्ञापन


इस मौके पर महासंघ के प्रांतीय सचिव विष्णु प्रसाद बेंजवाल, सुशील तिवाड़ी, मुकेश कोहली, मदन मोहन जोशी, डीएस नेगी, भूपेंद्र सिंह, मुकेश कोहली, मनोज कोटला, धीरेंद्र भंडारी, अरुण कोहली, प्रतीक अग्रवाल और रोशन सिंह कैंतुरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें