फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के छात्र आपस में भिड़े

Sat, 02 Jan 2016 08:36 PM IST
गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गये। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की शिकायत पर चमोली पुलिस ने छात्रों को गिरफ्त में ले लिया। पुलिस की सूचना के बाद छात्रों के परिजन थाना चमोली पहुंचे। इसके बाद छात्रों के अभिभावकों के हस्तक्षेप के बाद दोनों गुटों में समझौता हुआ।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा के अनुसार, छात्रों के बीच हो रही मारपीट की सूचना पर छात्रों को पकड़ा गया था। अभिभावकों के हस्तक्षेप के बाद समझौता हो गया है। छात्रों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कोठियाल सैंण में हॉस्टल संचालित करने अथवा छात्रों को भवन में किरायेदार रखने वाले भवन स्वामियों को सभी छात्रों का सत्यापन करने के निर्देश दे दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें