इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर के टेक्निकल स्टाफ ने फुट ऑपरेटेड हैंड सैनिटाइजर मशीन बनाई है। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर मशीन का शुभारंभ किया गया। सीडीओ हंसा दत्त पांडे ने कॉलेज प्रशासन को यह मशीन कलक्ट्रेट, बैंक, पोस्टऑफिस व प्रमुख कार्यालयों के बाहर स्थापित करने के लिए कहा। कॉलेज के निदेशक केकेएस मेर ने बताया कि मशीन को बनाने में छह सौ रुपये खर्च हुए हैं। लोहे के स्टैंड पर सैनिटाइजर की बोतल लगाई गई है। इससे कोई भी बिना किसी वस्तु को छुए सैनिटाइजर का प्रयोग कर सकता है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कॉलेज प्रशासन ने जरूरतमंदों को 2500 मास्क भी वितरित किए हैं। कॉलेज के निदेशक के निर्देशन में असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप कंडवाल, लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र कठैत व रजनीश कोठियाल ने सैनिटाइजर मशीन तैयार की है।