फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभकियंता दिवस पर जिले के अभियंताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
गोपेश्वर में इंजीनियर्स दिवस पर रक्तदान करते इंजीनियर। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चमोली में अभियंता दिवस धूमधाम से मनाया गया। गोपेश्वर में उत्तराखंड इंजीनियर्स महासंघ ने जिला चिकित्सालय में 20 यूनिट रक्तदान किया। साथ ही जिला चिकित्सालय, सीतापुर चिकित्सालय में मरीजों को और वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल वितरित किए गए। इस दौरान गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोनिवि के ईई डीएस रावत व जल निगम के ईई प्रवीण सैनी ने कहा कि भारत रत्न इंजीनियर एमजी विश्व सराय व इंजीनियर आरके दत्ता के जयंती को अभियंता दिवस के रुप में मनाया जाता है। लोक गायक अमित सागर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर पीएमजीएसवाई के ईई प्रमोद गंगाड़ी, मुकेश कोहली, अरुण गुप्ता, धीरेंद्र भंडारी, एसके रॉय, संदीप राणा, शरद कुमार टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें