फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ऊर्जा निगम ने की पेड़ों की लॉपिंग, आठ घंटे ठप रही बिजली

Sat, 11 Oct 2025 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ऊर्जा निगम की ओर से नगर की बिजली लाइनों की मरम्मत की जा रही है। ऊर्जा निगम की ओर से जगह-जगह बिजली लाइनों को छू रही टहनियों की लॉपिंग की गई। साथ ही जंफर, इन्सुलेटर, फ्यूज आदि को बदला गया। इस दौरान आठ घंटे तक नगर की बिजली आपूर्ति ठप रही जिससे व्यापारी परेशान रहे।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की ओर से 7 से 12 अक्तूबर तक बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मुनीश कुमार ने बताया कि विभिन्न सब स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले फीडरों की मरम्मत का कार्य जारी है। जगह-जगह बिजली लाइनों को बदला गया है। 7 अक्तूबर को कपीरी फीडर पर किसी कारणवश काम नहीं हो पाया जो सोमवार को होगा। रविवार को कालेश्वर पंपिंग लाइन पर कार्य किया जाएगा। सिमली, लंगासू, सेमी देवतोली आदि क्षेत्रों में कार्य पूरा हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें