कर्णप्रयाग। पीएमश्री वीसी दरवान सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ। विधायक अनिल नौटियाल ने कर्णप्रयाग और गैरसैंण के विद्यालयों को विधायक निधि से पुस्तकें वितरित कीं। बहुभाषी लेखक धर्मसिंह फरस्वाण ने विद्यार्थियों को फ्रेंच, जर्मन, अंग्रेजी और हिंदी जैसी विदेशी भाषाओं से अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर के अवसर बताए। उन्होंने मोबाइल से दूरी बनाकर पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर फरस्वाण ने विद्यालय के पुस्तकालय को पुस्तकें भी भेंट कीं। कार्यक्रम में भुवन नौटियाल, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी शुरू करने की मांग
देवाल। जनप्रतिनिधियों, अभिभावक संघ और पूर्व सैनिकों ने राजकीय इंटर कॉलेज देवाल में एनसीसी इकाई शुरू करने की मांग मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के किसी भी विद्यालय में एनसीसी नहीं है। इससे छात्र-छात्राओं को बाहर के विद्यालयों में प्रवेश लेना पड़ता है। प्रधान संघ अध्यक्ष खिलाप बिष्ट और महामंत्री नरेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट कहा कि एनसीसी खोलने का प्रस्ताव सरकार को कई बार भेजा गया है। पीएमश्री इंटर कॉलेज देवाल के प्रधानाचार्य पीएस रावत ने बताया कि अभिभावक संघ और विद्यालय स्तर से भी प्रस्ताव भेजा गया है लेकिन अभी तक एनसीसी शुरू नहीं की गई है। । संवाद
37 शिक्षकों को दिया जनगणना का प्रशिक्षण
जिलासू। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के लिए 12 नवंबर से लंगासू इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इसमें कुल 37 शिक्षकों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण सहायक जनगणना अधिकारी पूजा शाह की देखरेख में किया गया। फील्ड ट्रेनर प्रवीन सिंह राणा और सुरेश लाल आगरी ने शिक्षकों को व्यक्तिगत जानकारी, मातृभाषा, दिव्यांगता, साक्षरता और रोजगार से जुड़ी जानकारियां एकत्र करने का तरीका समझाया गया। इस बार जनगणना के आंकड़े मोबाइल एप से एकत्र किए जाएंगे। प्रशिक्षण में सावधानियों और प्रगणकों की जिम्मेदारियों पर भी जोर दिया गया। जनगणना के आंकड़े सरकार को विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में मदद करते हैं। संवाद