फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी देवस्थानम बोर्ड में होंगे समायोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के छूटे कर्मचारियों को उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में समायोजित किया जाएगा। जोशीमठ पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कर्मचारियों को यह आश्वासन दिया है। मंत्री ने उनके मानदेय निर्धारण का आश्वासन भी दिया है। छूटे कर्मचारी ममता भट्ट, प्रशांत डिमरी, सूरज नेगी, बचन सिंह आदि ने पर्यटन मंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा है। कहा गया कि अन्य कर्मचारियों की भांति उनकी भी समिति में नियुक्ति हुई थी। कुछ माह तक कार्य करने के बाद देवस्थानम बोर्ड का गठन होने पर उनका समायोजन नहीं किया गया। पर्यटन मंत्री ने जोशीमठ से ही बोर्ड के सीईओ को फोन कर शीघ्र छूटे 17 कर्मचारियों के समायोजन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें