फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्मचारियों ने उठाई वेतन विसंगति दूर करने की मांग

Sat, 07 Feb 2026 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की जनपदीय शाखा के घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने एसीपी की पूर्व व्यवस्था लागू करने, गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने, पुरानी पेंशन बहाली, विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियोजित कार्मियों की सेवा यथावत रखने, राज्य कर्मियों को भी केंद्र की भांति भवन किराया भत्ता दिए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष राकेश सिंह नेगी, क्लेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल संघ के अध्यक्ष देवेंद्र गौड़, कोषागार कर्मचारी संगठन के महामंत्री कुलदीप सिंह सजवाण, विवेक मिश्रा, गिरजा प्रसाद कोठियाल, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें