फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गौचर में कर्मचारी संगठनो ने कैडल मार्च निकाला, आज से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार

Sun, 22 Feb 2026 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर में कर्मचारी संगठनो ने कैडल मार्च निकाला, आज से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

गौचर। देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हुए हमले के प्रकरण से गुस्साए कर्मचारी रविवार को सड़कों पर उतर आए। रविवार शाम को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने यहां शाम को एकजुट होकर केंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ, मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ, राजकीय प्राथमिक एवं जूनियर शिक्षक संघ के कर्मचारियों ने एकत्र होकर कोर कमेटी में लिए गए निर्णय पर 23 व 24 फरवरी को शिक्षा विभाग के पूरे कार्यालयों में कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। जबकि बोर्ड परीक्षाएं यथावत रखने पर सहमति जताई। कर्मचारियों का कहना था कि देहरादून में विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों द्वारा जिस तरह से निदेशक कार्यालय में घुसकर गुंडागर्दी करते हुए निदेशक पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई, वह सत्ता की आड़ में अराजकता की स्थिति को दिखाता है। इस हमले की घोर निन्दा करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि ऐसी घटनाओं से असुरक्षा की स्थिति पैदा हो रही है। कर्मचारियों ने इस तरह हमले की हरकतों को रोकने के लिए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की और यहां पलसारी आम से रामलीला मैदान तक बदरीनाथ हाइवे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश भट्ट, राशिसं के जिला महामंत्री बीरेंद्र सिंह नेगी, यशपाल बुटोला, बीना मैठाणी, विजेंद्र कुंवर, राजेश सती, देवेंद्र पंवार, संजय सती, प्रदीप नेगी, दिनेश भारती, दिगंबर बिष्ट, अराधना भट्ट, सुरेंद्र राणा आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें