फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग पर दिया जोर

Fri, 18 Apr 2025 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



ज्योर्तिमठ। तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना में राजभाषा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कार्यालयों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। गढ़वाल विवि के कला, संचार एवं भाषा के संकायाध्यक्ष मंजुला राणा ने कहा कि हिंदी संवैधानिक रूप से भारत की राजभाषा है और देश की सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग किया जाना चाहिए। यह भाषा सरल और सहज है। परियोजना के महाप्रबंधक मनमीत बेदी ने सभी कर्मचारियों को कार्यशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर गढ़वाल विवि में हिंंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. कपिल देव पंंवार और अपर महाप्रबंधक (आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा) राजेंद्र कुमार जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें