गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में माध्यमिक स्कूलों में तैनात नवनियुक्त शिक्षकों के लिए आनंदम अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य आकाश सारस्वत और मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली कुलदीप गैरोला ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने विद्यालयों में समर्पित भाव से कार्य करने और ज्ञान विषयों को भी रुचिकर तरीके से पढ़ाने पर बल दिया। डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि वर्ष 2019 से प्रारंभ आनंदम कार्यक्रम का लक्ष्य विद्यालय को आनंदालय बनाना है। कार्यशाला को देवाल की बीईओ गुंजन अमरोही, नंदानगर के बीईओ पंकज उप्रेती, कार्यक्रम में आनंदम के प्रशिक्षक निशांत वशिष्ठ, शालिनी, प्रणय और दीपक शर्मा आदि ने संबोधित किया। प्रशिक्षण में जिले के 35 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। संवाद