राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को आयोजित ऑनलाइन बैठक में समाज को तंबाकू मुक्त बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डा. उमा रावत ने कहा कि जागरूकता से ही समाज को तंबाकू मुक्त किया जा सकता है। कार्यक्रम संचालक ममता थापा, सामाजिक कार्यकर्ता ललित मोहन, वोट ऑफ थैंक्स संस्था के कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार और बालाजी सेवा संस्था के कोआर्डिनेटर नेपाल सिंह ने तंबाकू नियंत्रण की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि तंबाकू नियंत्रण के लिए आर्थिक चालान करने के बजाय जागरूकता पर जोर दिया जाना जरूरी है। इस मौके पर पुलिस अधिकारी विमल प्रसाद, एसआई रविंद्र सिंह नेगी, अजीत सिंह, शिव सिंह रावत और एलआईयू इंस्पेक्टर एसपी शाह आदि मौजूद थे।