फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पंचमुखी शिक्षा पर दिया जोर

Tue, 28 Jul 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली बाजार में एकल अभियान के तहत आयोजित दस दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग में मंगलवार को गढ़वाल अध्यक्ष कालिका प्रसाद सेमवाल ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पढ़ना-लिखना नहीं बल्कि बच्चों की प्रतिभा और व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है।
विज्ञापन

उन्होंने आचार्यों से पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से ग्रामीणों को प्राथमिक, आरोग्य, विकास, जागरण और संस्कार शिक्षा से जोड़ने तथा गांवों में एकल समिति का गठन करने का आह्वान किया। अंचल सचिव हरि प्रसाद मंमगाई ने स्वच्छता, स्वास्थ्य शिक्षा और युवाओं को नशे से दूर रखने पर बल दिया। अंचल अभियान प्रमुख रश्मि ने बताया कि उनके अंचल में नौ संच हैं और प्रत्येक संच में 30 आचार्य हैं जबकि वर्तमान प्रशिक्षण वर्ग में 45 आचार्य प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस मौके पर गतिविधि प्रमुख अनूप सेमवाल, प्रशिक्षण प्रमुख रेखा, सरोजनी, आरती, प्रतिभा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें