फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालकोट-सेरा-तेवाखर्क सड़क के लिए आमरण अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मालकोट से तेवाखर्क सड़क के लिए 26 जनवरी से चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन मंगलवार को 43वें दिन भी जारी रहा। पंचायत घर में अवतार सिंह का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। इससे पूर्व सेरा गांव के गोविंद सिंह 27 फरवरी से आमरण अनशन पर बैठे थे जिनको पांच मार्च को प्रशासन ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया था। प्रधान हेमा देवी ने कहा कि जब तक सरकार सड़क पर कार्य शुरू नहीं करती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। अनशन स्थल पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष दयाल सिंह, हुकम सिंह, गोविंद सिंह, नंदा सिंह, बाग सिंह, दीवान सिंह, श्याम, जमन, राजेंद्र, विजय, भीम सिंह व बाली, कुंती, उमेदी देवी, गंगा, वचन, लीला देवी, रेवती देवी ने श्रमदान कर सड़क निर्माण में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें