पोखरी। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की नागनाथ रेंज में उप वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी 40 साल की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सहित अन्य कर्मियों ने फूल मालाओं से सम्मानित करते हुए ढोल दमाऊ के साथ उन्हें आवास तक छोड़ने गए। इस दौरान वन दरोगा आनंद सिंह रावत, मोहन सिंह, वन आरक्षी उमेद सिंह, मकर सिंह राणा, शालिनी, पूजा, महेशी, ममता, दिनेश राणा आदि मौजूद रहे। संवाद