बदरीनाथ हाईवे के समीप हाथी पहाड़ पर रविवार को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग ऊंचाई वाले क्षेत्र में पहुंच गई। आग लगने से पहाड़ी पर रहने वाले थार भी निचले क्षेत्रों में आ गए हैं। पार्क प्रशासन के सात वन कर्मी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। वन कर्मियों ने पहाड़ी के समीप ही वनीकरण के पौधों को बचाने के लिए फायर लाइन भी काट दी है। पार्क के डीएफओ किशन सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर वन कर्मियों को मौके पर भेज दिया। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।