फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: घांघरिया में बिजली सप्लाई बहाल

Wed, 28 May 2025 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में बिजली सप्लाई बहाल हो गई है। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर बिजली लाइन पर आए फाॅल्ट को ठीक कर बुधवार सुबह 10 बजे बिजली सप्लाई सुचारु कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को घांघरिया में पानी पीने के दौरान करंट लगने से एक घोड़े की मौत हो गई थी। मामले में संचालक ने पुलिस में तहरीर भी दी थी। इसके बाद घांघरिया की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। बाद में बिजली बहाल हुई मगर कुछ समय बार लाइन में फॉल्ट आने से पूरे घांघरिया की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। ऊर्जा निगम ने आधे क्षेत्र में तो सप्लाई बहाल कर दी थी लेकिन आधे क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहा। बुधवार सुबह लाइन को ठीक कर दिया गया। ऊर्जा निगम के एई अविनाश भट्ट का कहना है कि लाइन में आए फाॅल्ट को ठीक कर दिया गया है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें