फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में सुचारु हुई बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा भले ही स्थगित कर दी गई हो, लेकिन देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारी बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं। बोर्ड की ओर से धाम परिसर में बिजली व्यवस्था भी सुचारु कर दी गई है। 18 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट सुबह सवा चार बजे खोल दिए जाएंगे। धाम में इन दिनों रंग-रोगन के साथ ही साफ-सफाई की जा रही है। धाम में सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया जा रहा है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम परिसर के साथ ही तप्तकुंड, आस्था पथ सहित आंतरिक मार्गों की मरम्मत के साथ ही साफ-सफाई कार्य पूरा हो गया है। धाम में बिजली सप्लाई भी सुचारु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें