फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: थराली में 16 घंटे बाद बिजली बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। बारिश के चलते हुए भूस्खलन में विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से तहसील क्षेत्र के गांवों में बुधवार की रात बिजली गुल हो गई। गुरूवार को दोपहर बाद बिजली बहाल हो पाई इस दौरान 16 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। नदी और गदेरों के किनारे रहने वाले लोग बिजली गुल होने से दहशत में रहे और रातभर जागते रहे। गुरूवार को भी बिजली नहीं होने से सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप्प रहा। तहसील परिसर में भी लोग बिना बिजली के इधर-उधर घूमते रहे। हालांकि दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें