बदरीनाथ यात्रा पड़ाव हनुमान चट्टी में विद्युत लाइन का सुधारीकरण कार्य करते ऊर्जा निगम के कर्मी।
फोटो
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम की यात्रा को लेकर ऊर्जा निगम की ओर से हनुमान चट्टी से कंचनगंगा के बीच बिजली लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को हनुमान चट्टी में क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को दुरुस्त करने का काम किया गया। ऊर्जा निगम के एसडीओ अविनाश भट्ट ने बताया कि बर्फबारी के कारण कई जगहों पर बिजली लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है। लाइनों को सुधारने का काम शुरू कर दिया है। बदरीनाथ धाम में बर्फ पिघलने पर लाइनों के सुधारीकरण का काम शुरू किया जाएगा। संवाद