फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ में 20 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक जोशीमठ के करीब एक दर्जन गांवों में 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार शाम को सात बजे गुल हुई बिजली बुधवार दोपहर तीन बजे बहाल हुई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब सात बजे रविग्राम व तपोवन के पास 11 केवी बिजली लाइन में फाल्ट आ गया, जिसके चलते बडगांव, मेरग, ढाक, तपोवन सहित नीती घाटी की बिजली गुल हो गई। रातभर लोग बिजली का इंतजार करते रहे। बिजली न होने से क्षेत्र में अधिकांश मोबाइल फोन बंद पड़ गए। यूपीसीएल के कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढना शुरू किया और बुधवार दोपहर तीन बजे के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। ऊर्जा निगम गोपेश्वर के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। लाइन ठीक करने के बाद सप्लाई बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें