फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी पोस्टर-बैनर हटाने का काम शुरू

Thu, 05 Jan 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
removing banners - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने नगर, कस्बों और सड़कों पर चस्पा किए गए पोस्टर और बैनर हटाने का काम शुरू कर दिया है। एसडीएम केएन गोस्वामी, कोतवाली निरीक्षक प्रदीप पंत, तहसीलदार विपिन पंत, नगर पालिका के ईओ एलएम मिश्रा सहित अन्य कर्मियों ने नगर में लगे राजनीतिक दलों सहित अन्य प्रकार के बैनर पोस्टर हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


वहीं थराली में तहसील प्रशासन ने एसडीएम सीएस डोबाल के नेतृत्व में नारायणबगड़, देवाल सहित अन्य बाजारों से प्रचार सामग्री हटाई। आदिबदरी तहसील और गैरसैंण में भी पुलिस और प्रशासन ने बाजारों में चस्पा प्रचार सामग्री हटाने का अभियान जारी रखा। जिलासू तहसील में भी प्रशासन ने बैनर और पोस्टर सहित अन्य प्रचार सामग्री को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें