फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चुनाव प्रेक्षक ने जांचीं निर्वाचन की तैयारियां

Wed, 10 Apr 2024 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों का निरीक्षण करते प्रेक्षक पीयूष समारिका। संवाद
विज्ञापन
गोपेश्वर। चुनाव प्रेक्षक सामान्य पीयूष समारिया ने चमोली जिले में निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पीजी कॉलेज गोपेश्वर में तीनों विधानसभाओं के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों, ईवीएम व वीवीपैट की उपलब्धता, मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग, सुरक्षा व्यवस्था आदि की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभाओं में तीन लाख 210 पंजीकृत मतदाता हैं। जिले में 17 बूथ शैडो एरिया में हैं। 303 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। जिले में छह मॉडल बूथ, हर विधानसभा में एक-एक महिला व दिव्यांग बूथ बनाए जाएंगे। दूसरी ओर उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने पीजी कॉलेज गोपेश्वभ्में में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और ईवीएम के कमिशनिंग के बारे में जानकारी दी। कहा कि ए श्रेणी की मशीनों से चुनाव संपन्न कराया जाएगा। मतदान के दौरान जो मशीनें खराब हो जाएंगी उनको बी श्रेणी में रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें