गोपेश्वर। गवर्मेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन चमोली के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पेंशनर्स के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी गौरव कुमार और मुख्य कोषाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने 17 दिसम्बर को वृद्धजन दिवस हर्षोल्लास से मनाने और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की मांग की। साथ ही गोपेश्वर में पेंशनर भवन बनाने का आग्रह किया। दूरदराज से आने वाले पेंशनर्स को रात्रि विश्राम की सुविधा भी मिलेगी। इस मौके पर गिरीश आर्य, सुनील सिमल्टी, बलवंत सिंह राणा आदि थे। संवाद