फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता सैनिक की आज भी राह ताक रहे बुजुर्ग मां-बाप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीती आठ जनवरी को गुलमर्ग की बर्फीली घाटी से लापता हुए पज्याणां गांव निवासी सैनिक राजेंद्र सिंह के परिजन आज भी अपने लाडले की राह ताक रहे हैं। राजेंद्र के पिता रतन सिंह का कहना है कि वे अपने बेटे के बच्चों की स्थिति देखकर टूट गए हैं। उनका कहना है कि वे अपने बेटे को खोजने और उसके परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर जिला प्रशासन से लेकर राज्य और केंद्र सरकार तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। कहा कि बच्चों के लिए खाने-पीने के साथ ही पढ़ाई का संकट पैदा हो गया है। राजेंद्र के भाई कुंदन, अवतार और विनोद ने इसे सरकार की नाइंसाफी करार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें