थराली। ब्लॉक के माल बज्वाड गांव मेें सोमवार रात नौ बजे गांव के एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। बुजुर्ग का शव पंखे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। मंगलवार सुबह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया की यशपाल सिंह (69) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में जांच की जा रही है। संवाद