फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बुजुर्ग जानकी प्रसाद ने रावण के अभिनय से रामलीला में जमाया रंग

Wed, 10 Dec 2025 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पीपलकोटी। सल्ला रैतोली गांव में चल रहे रामलीला में मंगलवार रात को अंगद-रावण संवाद का मंचन हुआ। रावण का अभिनय गांव के बुजुर्ग जानकी प्रसाद मिश्रा (85) ने किया जबकि अंगद का अभिनय पान सिंह पंवार (64) ने किया। दोनों ने अपने अभिनय से दर्शकों में जोश भर दिया। उनकी बुलंद आवाज ने रामलीला मंचन को आकर्षक बना दिया। रामलीला के नवें दिन मेघनाथ के ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करने से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। सुषैन वैद्य के सुझाव पर हनुमान संजीवनी बूटी लेने के लिए द्रोणागिरी पर्वत पर आते हैं। इससे पूर्व अंगद-रावण संवाद का मंचन हुआ। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश राणा, संरक्षक हरेंद्र पंवार, सुरेंद्र सिंह नेगी, पान सिंह पंवार, नरेंद्र खाती, गंगा सिंह सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें