फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग लगने से बुजुर्ग जिंदा जला

विज्ञापन
देवाल के वांक गांव में मकान में लगी आग से राख हुआ घर का सामान। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
मंगलवार देर रात एक मकान में आग लगने से एक बुजुर्ग की जलने से मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देवाल ब्लॉक के वांक गांव के पंचम सिंह (85) घर में अकेले रहते थे। वांक गांव के इंद्र सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार देर रात पंचम सिंह के मकान में आग भड़क गई। आसपास के लोगों को जब तक आग लगने की जानकारी हुई, तब तक सबकुछ जल चुका था। पटवारी नवल मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि संभवता: रसोई गैस सिलिंडर फटने से मकान में आग लगी होगी। संवाद

देवाल के वांक गांव में आग से जगा हुआ मकान।- फोटो : KARNPRYAG

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें