देवाल क्षेत्र में हुई आरटीपीसीआर जांच में 22 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें स्टेट बैंक के मैनेजर और ब्लॉक कार्यालय के आठ कर्मी संक्रमित मिले। बैंक के प्रबंधक ने बताया कि वे क्वारंटीन में हैं। सोमवार को बैंक बंद रखा गया है। सैनिटाइज करने के बाद मंगलवार से बैंक खुलेगा जबकि एटीएम सेवा सुचारु रहेगी। वहीं, बीडीओ कमल सिंह पंवार ने बताया कि तीन दिन के लिए ब्लॉक कार्यालय को बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डॉ. शहजाद अली ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोरोना किट देकर होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। वहीं अन्य सभी कर्मियों के भी सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए श्रीनगर भेज दिए हैं। बताया कि सोमवार को 19 लोगों के सैंपल लिए गए।