राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर बंद करने के विरोध में जनप्रतिनिधियों ने आठ जुलाई से आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पॉलीटेक्निक संस्थान को किसी भी सूरत में बंद न करने की मांग की।
ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गोपेश्वर में एकमात्र पॉलीटेक्निक संस्थान लंबे संघर्ष के बाद मिला है। अब सरकार ने करोड़ों की लागत से बने भवन को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर को सौंपने का आदेश जारी कर दिया है, जो उचित नहीं है। ज्ञापन भेजने वालों में जिला पंचायत सदस्य योगेश सेमवाल, कुजौं मैकोट के प्रधान दिलबर सिंह भंडारी, रौलीग्वाड की प्रधान दीपा देवी, नैलकुडाव की प्रधान मंजू, कोंजपोथनी की प्रधान कुंदन सिंह कठैत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह नेगी, महेंद्र रावत, मीना देवी और ममता देवी आदि शामिल थे। संवाद