फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा ट्रक, आठ स्कूली बच्चे चोटिल

Wed, 28 Jan 2015 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर बुधवार को अपराह्न साढे़ तीन बजे चमतोली गांव के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे ट्रक में सवार नौ स्कूली बच्चों ने से आठ चोटिल हो गए।
विज्ञापन


ट्रक में चमतोली गांव के नौ छात्र बैठे थे, जो प्राथमिक विद्यालय कांडई पुल से आ रहे थे। बुधवार को ट्रक चालक चमतोली गांव निवासी मुकेश सती ट्रक में सीमेंट लेकर ऋषिकेश से थिरपाक आ रहा था।

दोपहर में सीमेंट उतारने के बाद वह खाली ट्रक के साथ अपने गांव चमतोली आ रहा था कि कांडई पुल के समीप प्राथमिक विद्यालय कांडई में पढ़ रहे चमतोली गांव के नौ छात्र भी ट्रक में सवार हो गए।
विज्ञापन


इसी दौरान चालक मुकेश ने किसी काम से कांडई पुल में ही उतरकर परिचालक जोशीमठ के गणईं गांव निवासी गिरीश चंद्र भट्ट को ट्रक सौंप दिया।

करीब दो किमी की दूरी पर चमतोली के पास ट्रक अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। एसआई प्रेम सिंह नेगी का कहना है कि आठ स्कूली बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भेज दिया गया है।

जबकि एक छात्र बिल्कुल ठीक है उसे घर भेज दिया गया है। बच्चे आठ से 11 साल तक के हैं। उन्होंने कहा कि परिचालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


ये हैं घायल बच्चे
- अंजली पुत्री जगदीश प्रसाद
- दिया पुत्री शिव प्रसाद
- दीक्षा पुत्री राकेश चंद्र
- आशुतोष पुत्र राकेश चंद्र
- आयुष पुत्र राकेश चंद्र
- कुनीषा पुत्री विजय प्रसाद
- रोहन पुत्र दिनेश चंद्र
- प्रेरणा पुत्री शिव प्रसाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें