अंकिता हत्याकांड को लेकर शनिवार को कर्णप्रयाग में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोपियों का पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी के नेतृत्व में सिमली रोड से लेकर पेट्रोल पंप और मुख्य बाजार तक रैली निकाली। उन्होंने राज्य में बढ़ रहे अपराधों को लेकर चिंता जताई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीआईपी का नाम सार्वजनिक कर उसे गिरफ्तार करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर पीसीसी सदस्य हरिकृष्ण भट्ट, पुष्कर रावत, विनोद डिमरी, ईश्वरी मैखुरी, गौतम मिंगवाल, रामदयाल, संदीप कुमार मौजूद थे।