फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 150 व्यापारियों को बांटे कूड़ेदान

Wed, 03 Jun 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। नगर पंचायत पोखरी की ओर से व्यापारियों को कूड़ेदान वितरित किए गए। अभी से नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल और अधिशासी अधिकारी बीना नेगी के नेतृत्व में पोखरी बाजार से लेकर डाकघर तक करीब 150 व्यापारियों को यह कूड़ेदान बांटे गए। नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर बाजार के निर्माण में व्यापारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने व्यापारियों से जैविक और अजैविक कचरे को अलग-अलग रखने व खुले में कूड़ा न डालने की अपील की। विनायकधार से टावर कॉलोनी और पेट्रोल पंप क्षेत्र तक सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कूड़ेदान बांटे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें