फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़, घंटों लगा जाम

Fri, 27 Jan 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
crowd - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
प्रत्याशियों के नामांकन के अंतिम दिन गोपेश्वर में लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। हल्दापानी से लगे वाहनों के जाम से लोगों ने घिंघराण तक पहुंचने के लिए करीब पंद्रह किमी की दूरी पैदल तय की।
विज्ञापन


बाईपास मार्ग पर भी दिनभर वाहन फंसे रहे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों वाहन प्रत्याशियों के साथ आने से पोखरी, जोशीमठ, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, देवाल, थराली और गौचर में लोगों को वाहनों के लिए भटकना पड़ा।

शुक्रवार को कांग्रेस के बदरीनाथ से प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी, कर्णप्रयाग से डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी और थराली से डा. जीतराम के नामांकन में करीब एक हजार छोटे वाहनों में समर्थक पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने लीसा फैक्ट्री बैंड से वाहनों की आवाजाही बाईपास मार्ग से कराई, लेकिन यहां मार्ग संकरा और खड़ी चढ़ाई वाला होने के कारण वाहन फंस गए। अपराह्न तीन बजे तक हल्दापानी से मुख्य बाजार तक पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोगों ने इस दूरी को पैदल ही नापा।
विज्ञापन


चमोली बस स्टैंड पर भी वाहन न मिलने से लोग पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचे। परिवार के साथ घिंघराण जा रही पूनम का कहना है कि हल्दापानी में वाहनों के लगे जाम से वे करीब पांच किलोमीटर पैदल चले। घिंघराण क्षेत्र के लिए भी गोपेश्वर से वाहन न मिलने के बाद उन्होंने करीब पांच किमी की अतिरिक्त दूरी पैदल ही तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें