नारायणबगड़। रैंस गांव में आयोजित प्रथम विश्व युद्ध वीर सेनानी क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन पहला मैच डुंगरी एकादश और रैगांव एकादश के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में डुंगरी एकादश ने तीन रन से मैच जीत लिया।
मंगलवार को डुंगरी एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 89 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रैगांव एकादश की शुरुआत अच्छी रही लेकिन डुंगरी की तेज गेंदबाजी के कारण 15 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 86 रन ही बना पाए। इस तरह डुंगरी एकादश की टीम ने मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच डुंगरी एकादश के अनिल उनियाल रहे। संवाद
नंदकेशरी क्रिकेट क्लब ने जीता मैच
देवाल। संगम मैदान में आयोजित डीपीएल सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट में नंदकेशरी क्रिकेट क्लब ने चेपड़ो एकादश को 55 रनों से हराया।
मंगलवार को हुआ पहला मैच नंदकेशरी क्रिकेट क्लब और चेपड़ों एकादश के बीच खेला गया। टॉस जीतकर नंदकेशरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में चार विकेट खोकर 125 रन बनाए। नंदकेशरी की टीम से हितेश ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेपड़ों एकादश की टीम 70 रनों पर ही ढेर हो गई और इस तरह नंदकेशरी की टीम ने मैच जीत लिया। संवाद