फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Thu, 29 Dec 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर एक बाइक डंपर की चपेट में आ गई। इसमें एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। डंपर चालक, परिचालक फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बाइक सवार तोप गांव निवासी नागेंद्र (22) पुत्र जयपाल और राहुल (20) पुत्र जगदीश लाल दोपहर दो बजे लंगासू से कर्णप्रयाग की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उमा माहेश्वर आश्रम के पास जोशीमठ की ओर जा रहे डंपर की चपेट में आ गए, जिसमें बाइक सवार नागेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल चोटिल हो गया।

सूचना पर पहुंची 108 सेवा ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक प्रदीप पंत ने कहा कि प्रथम दृष्टया वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसा होना लग रहा है।
विज्ञापन


बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं पहना था। बताया जा रहा है कि युवक बिजली का बिल जमा करने ऊर्जा निगम के कार्यालय गए थे, लेकिन लंगासू की ओर क्यों गए यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें