फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अलकनंदा का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे चल रहे निर्माण कार्य रोके

Sun, 24 May 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


सौ करोड़ की लागत से हो रहा सुरक्षा दीवार का काम
अब बरसात के बाद फिर से शुरू होंगे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मारवाड़ी पुल से विष्णुप्रयाग तक नदी किनारे निर्मित हो रही सुरक्षा दीवार के कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है। यहां लगभग सौ करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। बरसात के बाद जब नदी का जलस्तर कम हो जाएगा तब उसके बाद फिर से सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू किया जाएगा। इधर मारवाड़ी पुल के पास चल रहा स्लोप स्टेबलाइजेशन का कार्य अभी तक जारी है।
विज्ञापन


गर्मी के कारण उच्च हिमालय क्षेत्र में ग्लेशियरों के पिघलने के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य रोकने के आदेश कार्यदायी संस्था सिंंचाई विभाग को दिए हैं। उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि किनारे बनने वाली कुल 614 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। नदी का जलस्तर अब निर्माण स्थल तक पहुंच रहा है। इसलिए मजदूरों और तकनीकी टीम की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए काम को रोका गया है। बरसात के बाद फिर से सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। मारवाड़ी पुल के ऊपरी हिस्सों में कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें