फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बारिश के कारण खिलाड़ी नहीं कर सके राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग

Mon, 01 Sep 2025 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह से खेल मैदान गोपेश्वर में कर रहे थे अभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पिछले कई महीनों से राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों के सपनों पर मौसम ने पानी फेर दिया है। लगातार बारिश के कारण सड़कें बंद होने से शिक्षा विभाग चमाेली जिले से अंडर-15 हॉकी टीम को देहरादून नहीं ले जा पाया है।
विज्ञापन

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 29, 30, 31 अगस्त को हॉकी की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जानी थी। इसके लिए विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी खेल मैदान गोपेश्वर में हॉकी का अभ्यास कर रहे थे। जिला खेल समन्वयक केसी पंत ने बताया कि लगातार मौसम खराब होने के कारण खिलाड़ियों को देहरादून नहीं ले जा पाए। अभिभावकों की ओर से भी खिलाड़ियों को ले जाने के लिए एनओसी नहीं मिल पाई। अब मौसम सामान्य होने पर 11 से 13 सितंबर को राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता प्रस्तावित हुई है। इसके लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चमोली जिले के लगभग सभी ब्लॉक आपदा से जूझ रहे हैं। इस कारण अभी तक जिले में खेलों का कैलेंडर भी नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें