चमोली जिले में इन दिनों करीब हर दिन बारिश हो रही है, लेकिन पोखरी ब्लॉक में बारिश नहीं हुई। ऐसे में बिना बारिश के फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। मंडुवा, दाल, झंगोरा, धान आदि की फसल खेत में पीली पड़ने लग गई है। धान पर इस समय बाली आने वाली है, लेकिन बिना बारिश के वह खराब हो रही है। बारिश न होने से जल स्रोत भी सूखने के कगार पर हैं, जिससे पेयजल की भी किल्लत होने लग गई है। संवाद