फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट न होने से बैंक में नहीं हो पाया लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने से डाकघर व एसबीआई के उपभोक्ताओं को आदिबदरी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कनेक्टिविटी न होने से बैंक में लेनदेन नहीं हो पाया। उपभोक्ताओं को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। यही स्थिति डाकघर में भी रही। एसबीआई के ब्रांच मैनेजर राहुल सोंधी ने कहा कि न तो बैंक का वीसेट चल रहा है और न बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड। डाकघर के डाकपाल प्रशांत कुमार ने कहा कि आए दिन कनेक्टिविटी के अभाव में लेनदेन नहीं कर पा रहे हैं। भलसों गांव के बलवंत नेगी ने कहा कि वे कई बार बैंक व डाकघर में आए, लेकिन समय पर काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें