फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वीबीजीरामजी योजना में हुए बदलाव से नहीं लग पा रही ऑनलाइन हाजिरी

Mon, 16 Mar 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों को कराने में झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

चार-चार घंटे के अंतराल में दो बार लगानी होती है हाजिरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकसित भारत वीबीजीरामजी योजना में हुए बदलाव अब ग्राम प्रधानों का सरदर्द बन रहे हैं। योजना में हुए ऑनलाइन फेस रेजिग्रेशन (हाजिरी) के कारण कई ग्रामीणों के चेहरे स्कैन नहीं हो पा रहे हैं। इससे उनकी ऑनलाइन उपस्थिति नहीं लग पा रही हैं जिससे ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों को कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक मार्च से पूरे देश में वीबीजीरामजी योजना में ऑनलाइन फेस रेजिग्रेशन (चेहरा दिखाकर उपस्थिति) से उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। चार-चार घंटे के अंतराल में हाजिरी लगानी पड़ती है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष उमेश खंडूड़ी, ग्राम प्रधान सतीश कुमार, सुमन आदि ने कहा कि मशीन के सामाने ग्रामीणों के चेहरे स्कैन नहीं हो पा रहे हैं और ऑनलाइन हाजिरी नहीं लग पा रही है। वहीं कई बार इंटरनेट कनेक्शन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में ग्रामीण रोजगार से वंचित हो रहे हैं। सरकार को जल्द प्रक्रिया को आसान बनाना चाहिए। वहीं खंड विकास अधिकारी विजय पुरोहित का कहना है कि योजना में काम कर रहे ग्रामीणों की पहले ईकेवाईसी होगी। इसके बाद आसानी से ऑनलाइन हाजिरी हो सकेगी। संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों को भी ईकेवाईसी कराने के लिए निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें