फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ऑलवेदर के काम से टैय्या पुल से बल्दौड़ा तक लग रहा जाम

Wed, 29 May 2024 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर/जोशीमठ। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को टैय्या पुल से बल्दौड़ा के बीच जाम का सामना करना पड़ रहा है। यहां हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य चल रहा है जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

बल्दौड़ा में चट्टानी हिस्से की कटिंग के बाद यहां बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) कॉजवे का निर्माण कर रहा है। यात्रा का पहला चरण होने के कारण यहां वाहनों का रैला उमड़ रहा है और जाम लग रहा है। गोविंदघाट तक बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। जाम में फंसे दिल्ली के तीर्थयात्री मुनीष शर्मा और मानस जुयाल का कहना है कि यात्रा से पहले हाईवे को दुरुस्त किया जाना चाहिए था। यात्रा के दौरान हाईवे पर काम कराने से यात्रा शेड्यूल बिगड़ जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें