फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पुलना से घांघरिया तक नशे पर लगे प्रतिबंध

Tue, 20 May 2025 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

महिलाओं ने बैठक के बाद डीएम को भेजा ज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। पुलना गांव की महिलाओं ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पुलना से घांघरिया तक किसी भी तरह के नशे पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। महिलाओं ने बैठक के बाद इस संबंध में जिलाधिकारी और गोविंदघाट थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पुलना गांव की महिलाओं ने मंगलवार को गांव में बैठक की। महिला मंगल दल अध्यक्ष हेमंती देवी ने कहा कि हेमकुंड साहिब की यात्रा के दौरान कुछ वर्षों से नशे का प्रचलन बढ़ गया है। रास्तों में कई पर नशेड़ी मिल जाते हैं। इससे क्षेत्र का माहौल भी खराब होता है। बैठक के बाद महिलाओं ने गोविंदघाट पहुंचकर थानाध्यक्ष और बाद में ज्योतिर्मठ एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने पुलना से घांघरिया तक हर तरह के नशे पर रोक लगाने और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुल जाएंगे, यात्रा शुरू होने से पहले इस दिशा में सख्त कदम उठाया जाए। इस पूरे मार्ग पर नशे को प्रतिबंधित किया जाए। इस दौरान सीमा देवी, संपति देवी, कमला देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें