मेहलचौंरी-नैल मार्ग पर एक टैक्सी के अनियंत्रित होकर खनसर नदी के किनारे गिरने से वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। गैरसैंण के नायब तहसीलदार राकेश पल्लव ने बताया सोमवार रात को टैक्सी देहरादून से माईथान सवारी लेकर आई थी। सवारी उतारने के बाद चालक रात को अपने घर नैल जा रहा था। इसी दौरान टैक्सी अनियंत्रित होकर जलचौंरा के पास करीब 80 मीटर नीचे खनसर नदी के किनारे जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चालक हरेंद्र सिंह (30) पुत्र राजे सिंह, ग्राम-नैल की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मेहलचौरी चौकी प्रभारी हेमदत भारद्वाज ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया गया है।