फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नशे में वाहन चलाते चालक पकड़ा, लाइसेंस होगा निरस्त

Sun, 22 Nov 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध संक्षेप
विज्ञापन

गोपेश्वर। पुलिस ने पटियालधार के पास चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार से आते एक वाहन को रोका तो चालक नशे में धुत मिला। पुलिस ने वाहन सीज कर चालक के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक यातायात त्रिवेंद्र सिंह राणा शनिवार को चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नशे में वाहन चलाते हुए चालक ऋतिक निवासी घिंघराण पकड़ा गया। कोतवाली गोपेश्वर पुलिस ने चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने वाहन सीज करने और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि नशे में वाहन चलाना सिर्फ अपराध नहीं बल्कि सड़क पर मौजूद हर व्यक्ति के जीवन से खिलवाड़ है। इस तरह वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें