फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चटंग्याला गांव में पेयजल किल्लत, डीएम को बताई समस्या

विज्ञापन
गोपेश्वर में पेयजल किल्लत की समस्या लेकर डीएम कार्यालय पहुंची चटंग्याला गांव की महिलाएं। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
कर्णप्रयाग ब्लॉक के चटंग्याला गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र में पेयजल किल्लत की समस्या डीएम को बताई। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार की ओर से पेयजल लाइन बिछाने में मनमानी की गई जिससे पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डी देवी, पान सिंह रावत, पुष्पा, सावित्री, सोपती, कांता, विमला, बलवीर सिंह आदि ने कहा कि चटंग्याला गांव में 54 परिवार रहते हैं। पेयजल लाइन पर एक इंच के पाइप बिछाए गए हैं जबकि सवा इंच के पाइप लगने चाहिए थे। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल लाइन जंगल के रास्ते बिछाई जानी थी लेकिन लाइन खेतों से गुजर रही है जिससे खेतों को भी नुकसान पहुंच रहा है। डीएम हिमांशु खुराना ने शीघ्र जल निगम के अधिकारियों को मौके पर भेजकर पेयजल योजना को दुरुस्त करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें