फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: फिर फटे पेयजल योजना के पाइप, पानी को तरसे 3500 उपभोक्ता

Mon, 06 Jan 2025 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


अत्यधिक ठंड के कारण बढ़ी मुश्किलें, लोग स्रोतों से कर रहे पानी की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के लिए सप्लाई हो रही अमृत गंगा पेयजल योजना लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। अत्यधिक ठंड से लगातार पेयजल योजना के पाइप फट रहे हैं जिससे नगर के 3500 उपभोक्ताओं को पानी की व्यवस्था करना मुश्किल बना हुआ है। रविवार रात को सिरोखोेमा गांव के समीप पाइप दो जगहों पर फट गए जिससे सोमवार को नगर में दिनभर पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी रही।

बीते 29 दिसंबर को भी बैरागना गांव के समीप पेयजल योजना के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए थे जिससे दिनभर पानी की सप्लाई ठप पड़ी रही। 13 किलोमीटर लंबी अमृत गंगा पेयजल योजना मंडल घाटी के सिरोली वन पंचायत के अमृत गंगा से सप्लाई होती है। देखरेख न होने के कारण योजना के पाइप जगह-जगह लीकेज हो रहे हैं। ठंड के कारण पाइप फट रहे हैं। सोमवार को लाइन क्षतिग्रस्त होने पर लोगों ने स्रोतों से पीने के पानी की व्यवस्था की। विनोद रावत का कहना है कि वर्ष 2012 में योजना से पेयजल सप्लाई शुरू हुई थी लेकिन अभी तक यह योजना जल निगम से जल संस्थान को हैंडओवर नहीं हो पाई है। आरोप लगाया कि योजना पर घटिया गुणवत्ता के पाइप लगाए गए हैं जो बार-बार फट रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से योजना की जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन


कोट

जल निगम की ओर से आधी-अधूरी पेयजल योजना को हैंडओवर करने के लिए कहा जा रहा है। योजना पूरी तरह से चाक-चौबंध होने के बाद ही हस्तांतरित की जाएगी। फिलहाल पाइपों को वेल्डिंग कर जोड़ा जा रहा है। जल्द नगर में पानी की सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। - एसके श्रीवास्तव, ईई, जल संस्थान, गोपेश्वर, चमोली।

अमृत गंगा पेयजल योजना की समीक्षा की जाएगी। योजना के संचालन में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों से बात की जाएगी। - संदीप तिवारी, डीएम, चमोली
विज्ञापन


इंसेट

पाइप फटा तो सड़क पर आए बोल्डर, आवाजाही बंद

गोपेश्वर। अमृत गंगा पेयजल योजना के पाइप फटे और पानी का बहाव इतना तेज था कि चट्टान के बोल्डर और मलबा छिटककर सिरोखोमा मार्ग पर आ गए, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। सिरोखोमा और सेंटुणा गांव के ग्रामीणों को पेयजल आवाजाही करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। यहां करीब 20 मीटर सड़क का पुश्ता भी ध्वस्त हो गया है। अमृत गंगा पेयजल योजना पर 4 से 10 इंच तक के पाइप लगे हैं जिन पर 3 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें