फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वेतन की मांग के लिए पेयजल निगम कर्मियों ने दिया धरना

Fri, 20 Feb 2026 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पेयजल निगम अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति गोपेश्वर की ओर से शुक्रवार को गोपेश्वर में एक दिवसीय धरना दिया गया। कर्मचारियों ने दो माह से वेतन नहीं मिलने पर कड़ा रोष व्यक्त किया। शुक्रवार को पेयजल निगम गोपेश्वर निर्माण शाखा प्रांगण में कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि दो माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी बिना वेतन के काम कर रहे हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं के महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उसके बावजूद दो माह से वेतन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान अधिशासी अभियंता राजेश सिंह, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, मजदूर यूनियन संघ अध्यक्ष कमल सिंह, तान सिंह, सहायक अभियंता देवेंद्र सिंह नेगी, चंद्रपाल, हरेंद्र सिंह, मेघार, प्रियंका, पवन पुंडीर, विजय सिंह, किशन सिंह, मा देवी, देवेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें